“रोड सेफ्टी रन” वाहन रैली द्वारा शहर वासियो को यातायात पुलिस द्वारा किया गया जागरूक 

  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सागर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2025 अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं जिसके अनुक्रम में आज दिनांक 31 जनवरी 2025 को यातायात पुलिस एवं सेंट्रल राइडर्स सागर ग्रुप द्वारा सम्मिलित रूप से  वाहन रैली रोड सेफ्टी रन थीम पर आयोजित की गई। जो सिविल लाइन चौराहे से प्रारंभ होकर मकरोनिया चौराहा, पैराडाइज होटल ,दीनदयाल नगर, बटालियन रोड से वापस मकरोनिया चौराहा,सिविल लाइन, कालीचरण चौराहा, तिली तिराहा ,बीएमसी ,बस स्टैंड कॉरिडोर, कोतवाली ,तीन बत्ती ,कटरा मस्जिद ,राधा तिराहा, भगवानगंज ,कबूला पुल ,परेड मंदिर होते हुए वापस सिविल लाइन चौराहे पर समाप्त की गई। वाहन रैली में  यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से शहर वासियों को संदेश दिए गए कि-  हेलमेट पहनिये , सुरक्षित रहिए।  हेलमेट हो सर पर ,सुरक्षित पहुंचे घर पर,  सफर में कितनी भी हो कम दूरी ,हेलमेट लगाना है जरूरी।

सीट बेल्ट बंधन नहीं, आपकी सुरक्षा के लिए है।  वाहन धीमा चलाएं, अपना कीमती जीवन बचाये।

इत्यादि नारों व संदेशों के – माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी यातायात ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को जागरूक करने और सडक सुरक्षा के प्रावधानों को लागू करने के उद्देश्य से पूरे माह यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।उपरोक्त वाहन रैली में सेंट्रल राइडर्स सागर ग्रुप के डॉ देवेंद्र ओझा, डॉ त्रिदेव गोस्वामी , डॉ समीर जैन , मिहिर गांगुली एवं उनकी  टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

keyboard_arrow_up
Skip to content