आजादी के रंग खाकी के संग_‘‘ हर घर तिरंगा अभियान‘‘ के तहत सागर पुलिस द्वारा नगर सागर में निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली

दिनांक 09.08.24 से 15.08.24 तक चलाये जा रहे ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत राष्ट्रीय पर्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकास कुमार सहवाल एवं अति0 पुलिस अधीक्षक बीना श्री संजीव कुमार उईके के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश सिन्‍हा के निर्देशन में आज दिनांक 14.08.14 को सागर पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा वाहन रैली के रूप में निकाली गई।

पुलिस द्वारा निकाली गई वाहन रैली में सभी अधिकारी तिरंगा लेकर वाहनों के साथ पुलिस लाइन से पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से होकर आईजी ऑफिस के सामने थाना गोपालगंज होते हुए झंडा चौक बकोली तिराहा, कॉरिडोर, कोतवाली के सामने, तीन बत्ती, कटरा ,राधा तिराहा, भगवानगंज ,कबूला पुल, कैंट थाना के सामने से होते हुए परेड मंदिर से कलेक्टर बंगले एसपी बंगले के सामने से होकर सिविल लाइन कालीचरण चौराहा आकर पुलिस लाइन में रैली समाप्त हुई।

इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश सिंहा , नगर पुलिस अधीक्षक श्री यश बिजोरिया नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया श्रीमती नीलम चौधरी उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मयंक सिंह चौहान के साथ साथ  रक्षित निरीक्षक श्री नितेश वायकर, यातायात प्रभारी श्री मोहन सिंह थाना प्रभारी कोतवाली श्री नवीन जैन थाना प्रभारी मोती नगर श्री जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी कैंट श्री मनीष सिंघल थाना प्रभारी गोपालगंज श्री रविंद्र सिंह सिकरवार थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री लखनलाल उइके थाना प्रभारी मकरोनिया श्री शिवम दुबे थाना प्रभारी बहेरिया श्री आदिल खान पुलिस लाइन से अन्य अधिकारी समस्त शहरी थानो से एवं पुलिस लाइन से कर्मचारियों का स्टाफ सहित महिला अधिकारी कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान भारत माता की जय एवं देश भक्ति के नारे लगाये गये। ‘‘देश-भक्ति, जन-सेवा’’ का संदेश देते हुये सागर पुलिस जनता की सेवा के लिये सदैव तत्पर है।

 

आज की वाहन रैली में लगभग 250 वाहन सम्मिलित रहे, जिसमें पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तिरंगा लेकर वाहनों के साथ शामिल हुए। यह रैली सागर शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के नारे लगाए।

keyboard_arrow_up
Skip to content